फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ा, गिरने से पीछे बैठे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिरोही बहाली के पास 19 दिसंबर की रात को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अजित के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अजीत सिंह निवासी गांव रायपुर जिला अलवर और सोमवीर निवासी बलडोद जिला अलवर 19 दिसंबर को नांगल चौधरी किसी काम से आए थे। उसी दिन रात लगभग साढ़े आठ बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल लिए थे। बाइक सोमवीर चला रहा था जबकि अजीत सिंह उसके पीछे बैठा था। अभी वो सिरोही बहाली के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे पीछे बैठा अजीत सिंह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको कोटपुतली एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा भाई राजबीर के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें