फोटो नंबर-04भजनों पर झूमते राधा कृष्ण प्रभात फेरी संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रभात फेरी निकाली। आयोजन सुबह 7 बजे कैलाश नगर, सरस्वती गार्डन के पास से प्रारंभ हुआ। यजमान सुनील सिंघल ने परिवार सहित ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और आरती कर शुभारंभ किया। बच्चों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया
प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, विकास होटल, रेवाड़ी रोड और भारती सैनी (पूर्व चेयरमैन) के घर से होती हुई पुनः यजमान के घर पर संपन्न हुई। संवाद