फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैलाश को उठा लाया अहंकारी लंकापति, शिव ने प्रसन्न होकर दी चंद्रहास तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रावण की गर्जना गूंजी, अहंकार में भरा लंकापति कैलाश पर्वत को उठाने बढ़ा। धरती कांपी, पर्वत हिला और मंच पर भगवान शिव की महिमा के आगे रावण का घमंड झुकता नजर आया। प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने उसे चंद्रहास तलवार प्रदान की। यह दृश्य उतरा तो दर्शक दम साधे देखते रह गए।
विज्ञापन

श्रीआदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर दिग्विजय लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने दमदार संवादों और सशक्त अभिनय से रावण के पराक्रम और अहंकार को जीवंत कर दिया।
रावण की भूमिका में राहुल यादव, कुंभकर्ण में कर्म खन्ना, विभीषण में केशव सैनी और ब्रह्मा में मुकेश सैनी ने तपस्या के प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। 15 वर्षीय मानव यादव ने वेदमती बनकर खूब तालियां बटोरीं। नंदी बने भगवान सैनी, भगवान शंकर बने पंकज सैनी, मेघनाद बने चेतन यादव, पृथ्वी की भूमिका में अमित सोनी और भगवान विष्णु के किरदार में सुरेश गोस्वामी ने भी सराहनीय अभिनय किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सरपंच अमित मास्टर और अध्यक्षता कर रहे सरपंच मुकेश सोनी ने कमेटी को 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। कमेटी ने दोनों अतिथियों को फूलमालाओं से स्वागत कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी, गोविंद सैनी, जुगल किशोर राजस्थानी, दीपू सिंगला, राजेंद्र शर्मा और विजय फूलवाला सहित कमेटी के सदस्य व कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें