फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एथलेटिक्स में प्रिया और अंकित का जलवा, बने बेस्ट खिलाड़ी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 09विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : संस्थान - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नारनौल। सिहमा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय महाविद्यालय में द्वितीय वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने दौड़ और गोला फेंक स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। महिला वर्ग में प्रिया और पुरुष वर्ग में अंकित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, उप प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण और पाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कर्ण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
महिला वर्ग के परिणाम : प्रिया ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में वह दूसरे स्थान पर रहीं। साधना ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के परिणाम : अंकित ने 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। 100 मीटर दौड़ में ललित प्रथम और मोहित द्वितीय रहे। गोला फेंक स्पर्धा में मोहित ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें