फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश की आशंका से कम हुई सरसों की आवक

Sat, 12 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20नारनौल की नई अनाज मंडी में सरसों की ढेरी लगाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडियों में सरसों की खरीद शनिवार को सुचारू रूप से जारी रही। हालांकि बारिश की संभावना के कारण सरसों की आवक में कमी देखने को मिली।
विज्ञापन

कुछ दिनों से सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन गत शुक्रवार हुई बारिश से अनाज मंडियों में लगी सरसों की ढेरी भीग गई थी। इस कारण नमी की मात्रा अधिक आने के कारण किसानों की सरसों की खरीद नहीं हो पाई। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को नारनौल में 5500 क्विंटल सरसों की खरीद और 2500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।

जिले में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू की गई थी। अब तक सरसों की आवक और अनुमान से कम रही है। इसका मुख्य कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव में कम अंतर है। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया गया है और इस समय बाजार भाव 5750 रुपये से 5800 रुपये के आस-पास चल रहा है। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक लैब वाली सरसों तो 6100 से 6200 रुपये के भाव पर बिक रही है। संभावना हैं कि आगामी दिनों में सरसों के भाव में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिस कारण कम किसान सरसों लेकर मंडी पहुंच रहें हैं। जिले में बीते 29 दिनों में अब तक सभी मंडियों में 408119.8 क्विंटल सरसों की आवक हुई है और 376783.4 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। वहीं अब तक 297500.2 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
अटेली मंडी में अब तक 2562 क्विंटल गेहूं की आवक
गेहूं की खरीद शुरू हुए करीब 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल अटेली मंडी में ही गेहूं की आवक हुई है। वहीं नांगल चौधरी और नारनौल अनाज मंडी में गेहूं की आवक शून्य रही। अटेली अनाज मंडी में बीते 12 दिनों में अब तक 2562 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और 1031.5 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। वहीं अब तक 360.5 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें