फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली से पहले 12 दुकानदारों पर 1.75 लाख का जुर्माना, हाथों-हाथ करनाल पहुंचेंगे नमूने

विज्ञापन
फोटाे नंबर-21बाजार में बिक्री के लिए दुकानों पर रखी मीठाई। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली पर लोगों की थाली में मिलावटी मिठाई न पहुंचे, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को विभाग ने कनीना, महेंद्रगढ़ और दौंगड़ा अहीर में छह सैंपल लिए। इसके अलावा जांच में लाइसेंस समेत अन्य नियमों पर खरे नहीं उतरने वाले करीब एक दर्जन दुकानदारों पर एडीसी ने 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए बाजारों में दिनरात मिठाई बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में शहर के मिठाई बाजार में भी विभाग की कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है।
विभाग ने जिले में 15 सितंबर से 3 नवंबर तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के करीब 80 सैंपल लिए हैं। इनमें से 5 सैंपल जांच में फेल हो चुके हैं जबकि 10 सैंपल की लैब रिपोर्ट आना बाकी है। फेल सैंपलों के मामले में संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल 140 में से 65 सैंपल फेल
पिछले साल दिवाली के समय विभाग ने 140 सैंपल लिए थे, जिनमें करीब 65 फेल रहे थे। वहीं जिले में 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2026 के बीच खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के 36 मामलों में जुर्माना लगाया गया। इनमें 21 मामलों में जुर्माना 10 हजार रुपये तक रहा। छह मामलों में 10 से 20 हजार, पांच में 20 से 50 हजार और चार मामलों में 50 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

डाक नहीं, अब हाथों-हाथ पहुंचेंगे नमूने
जांच प्रक्रिया तेज करने के लिए विभाग ने बदलाव किया है। अब नमूने डाक से नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि विभागीय कर्मचारी खुद इन्हें लेकर करनाल की लैब जाएंगे। पहले डाक से नमूने भेजने और रिपोर्ट आने में 15 दिन तक लग जाते थे, लेकिन अब एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल सकेगी।
वर्जन:
दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिले में निरंतर सैंपल लिए जा रहे हैं। शहर मुख्य बाजारों में भी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरी न करें। सैंपल फेल पाए जाने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-डॉ. अमित कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें