फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 लाख फिरौती मांगने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी ने तीन माह बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आगामी कार्रवाई के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी पिछले तीन माह से घर से लापता चल रहा था तथा पुलिस भी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप कुमार निवासी भड़फ ने शनिवार को दोपहर कनीना कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आगे की कार्रवाई के लिए कनीना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी प्रदीप कुमार पिछले तीन महीने से घर से लापता था। आरोपी प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत को जिला सेशन कोर्ट नारनौल ने रद्द कर दिया था। उसके बाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भी जमानत नहीं दी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक अमरदीप ने बताया कि हरीश शर्मा निवासी सेहलंग ने 16 जनवरी को फिरौती मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी को लेकर केस दर्ज करवाया था। शनिवार को आरोपी प्रदीप भड़फ ने एसडीजेएम मेनका सिंह की अदालत में आरोपी प्रदीप को पेश किया गया जहां पर 5 दिन की रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने चार दिन की रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में आरोपी का पिता प्रेम कुमार भी शामिल था जो अभी फरार चल रहा है।

यह था मामला
हरिश भारद्वाज निवासी सेहलंग की ओर से पुलिस को 16 जनवरी को शिकायत दी गई थी इस शिकायत में आरटीआई की एवज में आरोपी प्रदीप व उसके पिता प्रेम सिंह पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। आरोपी प्रदीप कुमार का कहना है कि उसके खिलाफ दी गई शिकायत में फोन पर रिकॉर्डिंग के बारे में बताया गया है, जबकि उसकी ओर से कोई फोन नहीं किया गया। इस मामले को लेकर रिकार्डिंग में भी एडिट किया हुआ है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 16 जनवरी को प्रदीप कुमार व उसके पिता प्रेम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें