फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टोन क्रशर संचालक से फिरौती मांगने वाले आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा

Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धोलेडा क्रशर जोन संचालकों से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस पटीकरा निवासी दिलावर उर्फ बिट्टू और सोनीपत क्षेत्र के समालखा निवासी सुरेंद्र उर्फ भोलू से पुलिस रिमांड पर जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन

स्टोन क्रशर संचालक दाढ़ी आदमपुर निवासी विनीत कुमार ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की शिकायत थाना शहर में दी थी। उसने बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं धोलेड़ा के एक अन्य स्टोन क्रशर संचालक से इन्ही आरोपियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसकी शिकायत सूबे सिंह ने निजामपुर थाना में दी थी। सूबे सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके पास अज्ञात ने फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें