फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आठ साल से फरार मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना खोल पुलिस ने गांव नांधा में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में करीब आठ साल से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला भिवानी के गांव सांगा निवासी वजीर सिंह है। इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि वजीर सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 21 जुलाई 2018 को गांव नांधा निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दी थी कि 20 जुलाई 2018 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान 15 से 20 युवक हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और कमरे में पहुंचकर उसके व उसके पिता के साथ जमकर मारपीट की।
शिकायत के अनुसार हमले के दौरान आरोपी उसकी पत्नी के शोर मचाने पर उसका मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि यह हमला गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन विवाद के चलते कराया गया था।
विज्ञापन


पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उदयपाल, राजेंद्र (नांधा), विनोद (भिवानी), बंशी उर्फ राजू, राम (हालुवास) और कुलदीप उर्फ मांडी (सांगा) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
थाना खोल पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे वजीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें