फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6 माह बाद 40 मीटर टूटी सड़क की ली सुध

विज्ञापन
फोटो 08 जेसीबी से सड़क का लेवल करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। फरवरी 2025 में शहर के हुडा सेक्टर की तमाम टूटी सड़कों को दुरुस्त किया गया था। इसके बाद बारिश और जलभराव के चलते संवेदना अस्पताल के पास करीब 40 मीटर की नवनिर्मित सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद बारिश के दिनों में तो इस सड़क का और भी बुरा हाल हो गया। वाहनों के आवागमन के चलते यह सड़क पूर्णतया खराब हो गई। ऐसे में यहां से गुजरना भी आमजन के लिए मुश्किल भरा सफर हो गया है।
ऐसे हालात में स्थानीय लोगों ने यहां पर मिट्टी व मलबा आदि डलवाकर इस सड़क को कुछ सुधारने का प्रयास तो किया लेकिन वह भी नाकाफी साबित रहा।
करीब 3 करोड़ का छोड़ा था टेंडर
इसी साल जनवरी में नप की ओर से करीब 3 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। इसके तहत फरवरी माह में ठेकेदार की ओर कार्य शुरू किया गया था। करीब 20 दिनों में हुडा सेक्टर की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन:
सड़क वाला मामला संज्ञान में था, ठेकेदार को कहकर बुधवार को इसकी मरम्मत करा दी है। एक दो दिन में काम पूरा कर आमजन को राहत दे दी जाएगी। -कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें