फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ता जा रहा है बेसहारा पशुओं का आतंक

Mon, 02 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07अटेली में सड़क पर घूमता गोवांश।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों में भय है।
विज्ञापन

शहर के सड़कों पर बेसहारा पशुओं द्वारा गंदगी फैलाना आम बात हो चुकी है। इस तरफ गोशालाओं का और न ही नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान है। शहर के आसपास लगते गांवों के लोग अपने पशु को अटेली शहर में रात के समय छोड़कर चले जाते हैं और सुबह देखते हैं तो इनका झुंड विचरण कर रहा है। दिन में दुकानदार, व्यापारी व आमजन काफी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

आवारा पशु सड़क के बीच में बैठ जाते हैं। इससे कोई भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इन पशुओं की वजह से लोगों के वाहनों को भी क्षति पहुंचती है, जबकि पहले समय-समय पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जाता था, लेकिन 3 सालों से नगर पालिका द्वारा इन पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही। इन आवारा पशुओं से दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अपील की हैं कि इनको गोशाला में भेजा जाए।
विज्ञापन

वर्जन:

बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। आम नागरिकों को इससे जल्दी निजात दिलाई जाएगी।-मनीष कुमार, जेई, नगर पालिका मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें