फोटो नंबर- 25आग लगने से जला टेंट हाउस का सामान। संवाद
- फोटो : अस्पताल से सबमर्सिबल निकालते कर्मचारी से जानकारी लेते अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य।
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव नूनी अव्वल में स्थित एक टेंट हाउस में अचानक रविवार रात करीब दो बजे आग लग गई। इस आग के कारण टेंट हाउस के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि आग लगने की जानकारी गोदाम के अंदर सो रही लेबर को समय रहते लग गई। लेबर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। टेंट हाउस के मालिक कृष्ण कुमार के अनुसार आग लगने का करण शाॅर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। टेंट हाउस मालिक ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 90 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने अपना टेंट हाउस व गोदाम गांव नूनी अव्वल में सती माता मंदिर से आगे खेतों में बनाया हुआ है और यहीं उसका मकान है।
टेंट हाउस के मालिक कृष्ण यादव ने बताया कि उसके टेंट में 90 लाख रुपये से अधिक का सामान रखा हुआ था। इसमें करीब 40 लाख रुपये का कपड़ा, 20 लाख रुपये की लाइट, कुर्सी, डनलप कुर्सी, सोफे, मेज, पंखे, बड़े कूलर तथा अन्य सामान शामिल है। उसने बताया कि यह सामान गोदाम में रखा था, जहां पर लेबर भी सो रही थी।
रात को करीब सवा 2 बजे वहां पर सो रही लेबर को जलने की बदबू आई और दम घुटने लगा तो उनकी आंख खुली और वहां से जान बचाकर भागे।