फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह पहले जारी किया था टेंडर अब तक सड़कों के नहीं भरे गए जख्म

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। छह माह पूर्व शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए नगरपालिका की ओर से 25 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ था लेकिन नपा के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार की ओर से छह माह बीत जाने के बावजूद भी काम शुरू नहीं किया गया है। शहर के दस प्रमुख सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं हालांकि अब नपा चेयरमैन की ओर से अधिकारियों को चेतावनी देकर जल्द काम शुरू कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

शहर के यह दस प्रमुख सड़क मार्ग पांच सालों से बदहाल : शहर के अधिकांश मुख्य सड़क मार्गों पर पिछले पांच सालों से नपा के जिम्मेदार पेंचवर्क तक नहीं करा पाए हैं। शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढों में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ शहरवासी हिचकौले खाने को मजबूर हैं। सड़कों और मुख्य बाजारों की जर्जर हालत अब आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों तक में गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन

फोटो संख्या:65- ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें