महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के छह दिन हैं। बुधवार को 10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। 447 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है जबकि 245 सीटें रिक्त हैं। 30 सितंबर को अंतिम तिथि है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि आईटीआई में जिन विद्यार्थियों ने आईटीआई में दाखिला नहीं लिया है। वे विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे है। बुधवार को आईटीआई में दस विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। दस विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है।
आईटीआई में 692 सीटों पर 447 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 245 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में ऑन दा स्पॉट दाखिला किया जा रहा है। ऑन दा स्पॉट दाखिला के तहत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के आवेदन जमा किए जाएंगे।