फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर महेंद्रगढ़-कनीना क्षेत्र में दस जगह आग

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- सतनाली क्षेत्र में  कड़बी में लगी आग-- स्रोत- कर्मचारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली पर आतिशबाजी के कारण महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र में दस अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि रात भर में करीब दस फायर कॉल आईं जिन पर दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पाया। दिवाली को देखते हुए दमकल की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर थीं।
विज्ञापन

यहां-यहां लगी आग
-सतनाली में 11:42 बजे एक दुकान में आग लगी। 1:10 बजे तक मशक्कत कर काबू पाया गया। कुछ सामान जला, बाकी बचा लिया गया। शाम को ईंधन से भरी पांच ट्रॉलियां भी जल गईं।
विज्ञापन

-आकोदा में पप्पू के खेत में रखी करीब 300 किलो कड़बी जली। दो गाड़ियों ने आग बुझाई।
-नांगल सिरोही में किसान रामनिवास की दो एकड़ कड़बी जली। पास रखी दो एकड़ कड़बी बचा ली गई।
-अटाली में राजेश की करीब डेढ़ एकड़ कड़बी में आग लगी।
-खातोद में सतीश की कड़बी में आग लगी।
-पायगा में एक प्लॉट में रखे ईंधन और कचरे में रात करीब 8:18 बजे आग लगी।
-नांगल माला में ईंधन में आग लगी।
-कोका (कनीना) में नरेश की तीन एकड़ कड़बी जली।
-उन्हाणी (कनीना) में मंजीत देवी की तीन एकड़ कड़बी जलकर राख हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें