फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों का अस्थायी विस्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बीकानेर स्टेशन पर कुछ कारणों से बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन का लालगढ़ तक अस्थायी विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली सराय-लालगढ़ 19 सितंबर से दिल्ली सराय से 8:40 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 16:15 बजे आगमन व 16.25 बजे प्रस्थान कर 16.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 22471 लालगढ़- दिल्ली सराय 20 सितंबर से बीकानेर के स्थान पर लालगढ़ से 9 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 9:15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर 17:20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। यह ट्रेन महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। इस ट्रेन का दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय के मध्य संचालन समय व ठहराव यथावत रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2005 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 54804/54803 रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी का जयपुर तक अस्थायी विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-जयपुर सवारी गाड़ी 20 सितंबर तक 03 ट्रिप रेवाड़ी से 15.10 बजे प्रस्थान कर सीकर स्टेशन पर 20.50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.50 बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54803 जयपुर- रेवाड़ी सवारी गाड़ी 19 से 21 सितंबर तक तीन ट्रिप जयपुर से 04:00 बजे प्रस्थान कर सीकर स्टेशन पर 6.30 बजे आगमन व 7:25 बजे प्रस्थान कर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें