फोटो संख्या:79- सज गया माता का मंदिर .... माता भूरा भवानी मंदिर में रंगबिरंगी लाइटों से सजा मं
महेंद्रगढ़। आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके लेकर माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ, प्राचीन दुर्गा मंदिर, मोदाश्रम मंदिर, मां चिल्लाय देवी मंदिर खुडाना में सजावट की गई हैं। नवमी के दिन गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंंदिर में प्रसिद्ध मेला लगेगा। रंगबिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया गया है। इसके अलावा मंदिरों में भजनों के लिए स्पीकर भी लगाए जा रहे है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया नवरात्र में माता के साधक भगवती में आस्था रखने वाले भगत माता के व्रत और उपासना करते है। इन दिनों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा व माता के विभिन्न स्तोत्र का पाठ किया जाता है। वीरवार को प्रथम नवरात्रि को मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। संवाद
फोटो संख्या:79- सज गया माता का मंदिर .... माता भूरा भवानी मंदिर में रंगबिरंगी लाइटों से सजा मं