फोटो नंबर-06सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात नागरिक अस्पताल के पास स्थित पुरानी अनाज मंडी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल के संरक्षक महेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। इसमें पंडित दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, काशीराम पार्षद, दिनेश बारी व विजय जैन आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। इस मौके प्रमुख रूप से विकास अग्रवाल, नरेश मित्तल, जयगोपाल, हरीश, भारत, युगल अग्रवाल, शिवकुमार गोयल, निखिल, हिमांशु, सचिन, प्रतीक, चेतन, मोती, तुसार सैनी, सतीश गोयल व ललित सैनी आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद