फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 42.7 डिग्री पहुंचा तापमान, अस्पतालों में बढ़ी 30% ओपीडी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग परेशान हैं। तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जी मिचलाना, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें आम हो गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी के असर का सीधा प्रभाव नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर भी दिखाई दे रहा है जहां मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 900 से 1000 के बीच रहती थी। वहीं, वर्तमान में यह आंकड़ा 1300 से 1400 तक पहुंच गया है। वीरवार को भी 1281 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है जिससे मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है क्योंकि लोग घरों में ही रहना सुरक्षित समझ रहे हैं।
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन के लक्षण

लगातार या बहुत ज्यादा प्यास लगना, कम और गहरे पीले रंग का पेशाब आना, मुंह सूखना, त्वचा में रूखापन, थकान या कमजोरी और चक्कर आना, सिरदर्द या भ्रम की स्थिति होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले।

डिहाइड्रेशन से बचाव
नियमित अंतराल पर पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी का सेवना करना चाहिए। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। कैफीन और अल्कोहल से बचें क्योंकि ये शरीर को और निर्जलित करते हैं।

गत 5 दिनों में ओपीडी की संख्या
23 अप्रैल 1281
22 अप्रैल 1385
21 अप्रैल 1396
20 अप्रैल 1497
18 अप्रैल 1250

वर्जन :
गर्मी में पसीने के कारण डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक की संभावना बनी रहती है। इससे चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। वहीं लू के कारण किडनी, हृदय और दिमाग पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है और जानलेवा साबित हो सकता है।-डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल
वर्जन :
वर्तमान मौसम प्रणाली के अनुसार क्षेत्र में अभी तेज धूप व तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। हालांकि 27 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अप्रैल माह के अंत में आंधी व हल्की मध्यम बारिश की संभावना बन सकती है।-डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें