फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान, पांच दिन पहले जम रहा था पाला

Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-34नारनौल में सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में सप्ताह भर राहत के बाद शनिवार को कोहरा छाया रहा है। इसकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब दस बजे धूप निकलने से आमजन ने थोड़ी ठंड से राहत ली। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते पांच दिन पहले तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया था। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में हल्की दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से कोहरा की गतिविधियां रात से ही देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि एक फरवरी को कमजोर जबकि दूसरा तीन फरवरी और तीसरा 11 फरवरी और चौथा 15 फरवरी को सक्रिय होने मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को दृश्यता घटकर मात्र 20-30 मीटर तक पहुंच गई थी, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। उन्होंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 21.5 व 10 डिग्री सेल्सियस और 22.2 व 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें