फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग ईश्वर की अनुपम कृति: डॉ देवेंद्र हरित

Sat, 01 Feb 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दो दिवसीय परामर्श एवं जागरूकता शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य राकेश कुमार ने की। इस दौरान दिव्यांग छात्र, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, अध्यापकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. देवेंद्र हरित ने कहा कि दिव्यांगजन ईश्वर की अनुपम कृति हैं। एपीसी डॉ. विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखे। रिसोर्स पर्सन डॉ. सीएस वर्मा ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं विकास में अध्यापकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. जुगेंद्र सैनी ने दिव्यांगजनों की चुनौतियों और सामुदायिक सहयोग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, योगेश चौहान, सूर्यकांत व रेशम सहित अनेक अध्यापक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें