मंडी अटेली। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में शुक्रवार को प्राचार्य कुसुमलता यादव की अध्यक्षता में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्राओं ने मॉडल्स प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों कर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्राध्यापक डॉ. सीएस वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली से एक्सपर्ट डॉ. पूनम यादव ने छात्राओं के साथ पर्सनल हाइजीन तथा एनीमिया पर चर्चा करते कहा कि उचित खान-पान एवं नियमित व्यायाम ही उत्तम स्वास्थ्य का आधार है। हमें शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आवश्यक विटामिन व खनिज इत्यादि से युक्त संतुलित आहार भी लेना चाहिए। जीव विज्ञान प्रवक्ता विजय सिंह सैनी ने भोजन में विटामिन व खनिज की आवश्यकता पर बल देते हुए शरीर को बीमारियों से दूर रखने की सलाह दी। नर्सिंग आफिसर मंजुलता ने कहा कि माहवारी के समय पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापिका सविता शर्मा ने किशोरवय समस्याओं एवं उनके निदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता दलीप कुमार, माया यादव, निकिता व संगीता यादव सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।