फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध शराब बेचते 3 गिरफ्तार, 49 बोतल भी बरामद

Fri, 29 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपियाें की पहचान सत्यवीर उर्फ कालिया वासी सेका, लीला राम वासी ढाणी कोलाना रेवाड़ी और सुरेंद्र उर्फ लंगड़ा वासी मालडा बास कनीना के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना नांगल चौधरी क्षेत्र में कांवी एरिया से 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम द्वारा सिंघाना रोड नारनौल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 11 बोतल अंग्रेजी और 8 बोतल बियर बरामद की गई। वहीं थाना सदर कनीना के क्षेत्र में गांव मालडा बाद से 20 बोतल देसी शराब बरामद की गई और एक आरोपी सुरेंद्र उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें