फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा तहसील कार्यालय

Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09अटेली त​हसील कार्यालय में काम करवाने के लिए इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय तहसील कार्यालय स्थापित काल से ही मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। जिसके चलते आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ दशक पहले अटेली को तहसील का दर्जा मिला था। तहसील का दर्जा देने के साथ साथ नई इमारत भी बनाई गई थी। इसके बावजूद यहां बिजली, पानी व जनसुविधाओं का टोटा अभी तक बना हुआ है। बताया जाता है कि जरनेटर व इर्न्वटर के अभाव में बिजली कटौती के साथ साथ तहसील कार्यालय का कामकाज भी ठप हो जाता है। साथ ही पेयजल की सुविधा भी स्थायी रूप से मुहैया नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं अन्य जरूरी सुविधाओं का भी टोटा है। इससे यहां महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसील से क्षेत्र के लगभग 52 गांव जुड़े हुए हैं। इसके कारण आएं दिन लोगों का आवागमन बना रहता है। बिजली का काफी समय तक कट होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले नागरिकों को पूरे दिन इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार व प्रशासन से तहसील कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें