फोटो नंबर-33मृतक कार्तिक का फाईल फोटो।
नारनौल। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार के 15 वर्षीय किशोर कार्तिक सोल्डरिंग आयरन से किसी तार को जोड़ रहा था कि वह करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने के बाद जैसे ही परिजनों ने उसे बेहोश होते देखा तो तुरंत लाइट बंद कर उसे अस्पताल की ओर लेकर दौड़े। परिजन कार्तिक को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद