फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीम का छापा, फैजाबाद में 250 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे डीएपी के

Tue, 03 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल के फैजाबाद में बीज भंडार की दुकान पर कार्रवाई करती कृषि विभाग व गुप्तचर विभाग की टीम। सं
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

डीएपी के सरकारी दर से अधिक वसूलने की शिकायत पर किसान कल्याण विभाग की टीम ने गांव फैजाबाद स्थित एक खाद बीज भंडार पर छापा डाला। दुकानदार किसान से 250 रुपये प्रति बैग ज्यादा लेते हुए पाया गया। टीम ने दुकन लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभाग को जांच के दौरान मौके पर एक किसान डीएपी खाद के दो बैग लेते मिला। दुकान मालिक की ओर से उक्त खाद 1600 रुपये प्रति बैग की दर से बेची जा रही थी, जबकि सरकार द्वारा डीएपी खाद का निर्धारित अधिकतम मूल्य 1350 रुपये प्रति बैग तय किया गया है। दुकानदार ने किसान से 250 रुपये प्रति बैग अधिक वसूलते हुए 200 ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. संजय यादव ने बताया कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि किसानों को सरकारी दरों पर आवश्यक कृषि सामग्री मिल सके। साथ ही कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान गुप्तचर विभाग व कृषि विभाग से डॉ. हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें