फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी करने से रोकने पर टीम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा माइनर किलोमीटर 3140 एल व 3130 एल पर पानी चोरी रोकने गई टीम के लोगों को कुछ लोगों ने पीट दिया। इस दौरान सीजी राहुल को चोट लगी, जिन्हें उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया जो नारनौल सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

नहर विभाग के नावदी डिस्ट्रीब्यूटर के जेई सतीश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि रामपुरा माइनर किलोमीटर 3140 एल व 3130 एल पर गांव नावदी के कुछ लोगों ने इंजन लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहे थे। विभाग के कर्मचारी का कहना है कि जब टीम 20 दिसंबर की रात 12 बजे मौके पर पहुंची तो मुकेश उर्फ सोनू, अजीत, जितेंद्र व दीपक इंजन लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। जब उनसे ऐसा नही करने के लिए कहा गया तो गाली-गलौज करने लगे। साथ में गांव के लोगों को फोन करके मौके पर झगड़ा करने के लिए बुला लिया, जिसके कारण विभाग के सीजी राहुल कुमार को गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया, जो नारनौल सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने जेई की शिकायत पर कैनाल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 4 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें