फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता अभियान का पढ़ा रहे पाठ, कूड़े का ढेर दिखा रहे आईना

Fri, 19 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18समाज कल्याण विभाग के पास लगा कूड़े का ढेर।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिलाभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नारनौल में भी प्रशासनिक अधिकारी लोगों को इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंकने की सलाह दे रहे हैं। कचरा उठाया भी जा रहा है, लेकिन अभी भी कई ऐसे सरकारी कार्यालय है, जहां कूड़ा या मलबा पड़ रहता है जो अभियान को आईना दिखा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर दोपहर तक कई स्थानों से कूड़े का उठान कार्य पूरा नहीं हो सका। ऐसा भी हो सकता है कि अब कूड़े का उठान अगले दिन ही संभव हो सके। शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में देखा गया तो किसी के मुख्य द्वार के पास कूड़ा पड़ा था। इसके अलावा भी शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर तो कहीं गली मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे थे। अब सवाल यह है कि लघु सचिवालय में तो बड़े-बड़े अधिकारी बैठते हैं और यहीं पर स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर नहीं है तो किस तरह जिले स्वच्छता अभियान सफल होगा।


केस एक

लघु सचिवालय में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के सामने दो-तीन जगह पर कूड़े के ढेर थे। विभाग के सामने खाली जगह में पेड़ों के पत्ते को तो लगता है काफी समय से हटाया ही नहीं गया है। हालांकि घास को एकत्रित तो किया गया है लेकिन किसी ने उसे हटवाने की जहमत नहीं उठाई। अब उस ढेर के ऊपर ही लोग कूड़ा डालने लग गए।
विज्ञापन


केस दो

सिंघाना रोड पर स्थित बिजली निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के पास करीब एक बजे तक कूड़े का उठान नहीं किया गया था। कार्यालय में अधीक्षक अभियंता भी बैठते हैं। वहीं दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं यह मुख्य मार्ग पर होने की वजह से नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी दिन में कई बार गुजरते होंगे।


केस तीन

शहर के रेलवे रोड पर स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय के बाहर काफी समय से कूड़े का ढेर लगा है। इससे 200 से 300 मीटर दूर ही नगर परिषद कार्यालय है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। फूड सप्लाई विभाग के आगे महिला आईटीआई के पास भी 12 बजे तक कूड़े का ढेर लगा था। इसे उठाया ही नहीं गया था।

केस चार

नागरिक अस्पताल के पास देवीलाल कॉम्प्लेक्स नलापुर रोड पर तो लगता है कि कूड़ा डालने के लिए जगह ही नगर परिषद ने बना ली है। क्योंकि कूड़े का बड़ा ढेर लगा था। इसे चार पांच दिन से उठाया ही नहीं गया है। इसके आसपास दुकानें भी बनी हुई हैं। इसके बाद भी नगर परिषद की तरफ से उठान नहीं करवाया गया है।

वर्जन:

स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसकी मॉनिटरिंग भी हो रही है। वहीं देवीलाल कॉम्प्लेक्स के पास स्पेशल टीम एक दिन सफाई की थी। वार्डों में भी कमेटी बनाई जा रही है।-रणवीर सिंह, डीएमसी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें