फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी आदत सिखाने से व्यक्तित्व विकास होता है : विपिन

Thu, 30 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03नैतिक मूल्यों की शिक्षा के बारे में जानकारी देते विपिन कुमार शर्मा। स्रोत-प्रश - फोटो : कुरारा कस्बे में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत कर्मी।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोती नगर में एक निजी स्कूल नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने नैतिक मूल्यों की शिक्षा के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों को किस व्यक्ति से किस तरह बात करनी चाहिए। इसके बारे में जरूर सिखाया जाए।
विज्ञापन

बड़े, छोटे या अन्य लोगों से बात करते समय आवाज कितनी होनी चाहिए। वहीं शालीनता से किसी भी व्यक्ति से बात कैसे की जाती है। इसके बारे में बच्चों को सिखाना चाहिए। बचपन से ही बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने से उनका व्यक्तित्व विकास होता है। ये अच्छी बातें आगे चलकर उनके जीवन में अच्छा प्रभाव छोड़ सकती हैं।
बच्चों को 3 साल की उम्र से ही ऐसी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए। जिससे वे बड़ों का आदर करें। बच्चों में बड़ों के प्रति आदर और छोटे लोगों के प्रति प्रेम के भाव जरूर सिखाना चाहिए। बच्चों को अपने बड़े लोगों से मिलने पर उनका अभिवादन करना जरूर सिखाएं। बच्चों को बड़े लोगों से मिलने पर नमस्ते, हैल्लो, गुड मॉर्निंग जैसे शब्दों से अभिवादन करना सिखाएं। इस अवसर पर बाल भवन से तीरंदाजी कोच सुरेन्द्र शर्मा, स्कूल चेयरमैन दीपक वर्मा, बाल कल्याण परिषद आजीवन सदस्य एवं प्राचार्या रेखा वर्मा, शीतल यादव व मौसम यादव के अलावा अध्यापिकाओं सहित बच्चे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें