फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों को ट्रांसफर पॉलिसी में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा ने ट्रांसफर पॉलिसी में अतिथि अध्यापकों को शामिल करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने ट्रांसफर पॉलिसी में अतिथि अध्यापकों को शामिल करने की मांग का प्रस्ताव रखा जिसे अध्यापकों ने समर्थन दिया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक के राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा व महासचिव प्रभु सिंह ने दिनेश यादव के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अतिथि अध्यापकों को चल रही ट्रांसफर में शामिल करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से हुई बातचीत में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अतिथि अध्यापकों को ट्रांसफर पॉलिसी में शामिल करने की मांग रखी। 23 अगस्त को अधिकारियों व शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की होने वाली बैठक में भी अतिथि अध्यापकों को ट्रांसफर पॉलिसी में शामिल करने की मांग रखी जाएगी। प्रदर्शन के बाद राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा की राज्य कमेटी की मीटिंग दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि अतिथि अध्यापकों को पूरा वेतनमान व भत्ते देने की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ आंदोलन चलाएगा। प्रदर्शन में कौशल यादव, महेश यादव, हवासिंह यादव, लेखराम, रविशंकर, छत्रपाल, रघुबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसबीर, सुरेंद्र दहिया, रामपाल, विजेंद्र शर्मा, जसबीर लेदी, अजय कौशिक व दिवेद्र कालों आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें