फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के स्टोर से चोरी करते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के स्टोर से चोरी करते एक गिरफ्तारसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। रेलवे सिग्रल विभाग के स्टोर से सामान चोरी करते हुए रेलवे पुलिस ने पटीकरा निवासी वासुदेव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस फोर्स के इंचार्ज उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे रेलवे स्टेशन स्थित सिग्रल विभाग के स्टोर रूम में पटीकरा निवासी वासुदेव सामान चोरी कर रहा था। तभी उसे वहां दबिश देकर मौके से पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक हरीश कुमार के साथ कांस्टेबल प्रमोद कुमार व सिग्रल विभाग के इंचार्ज सुभाष कश्यप भी मौके थे। उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी वासुदेव शर्मा पड़ोसी गांव पटीकरा का रहने वाला है और उसके विरुद्ध भादंसं की धारा 3 आरपीयूपी एक्ट 147 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें