फोटो 31 मणि शर्मा को तोहफा देते हुए स्टाफ सदस्य। प्रवक्
मंडी अटेली। अध्यापक समाज की रीढ़ होते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण का दायित्व उसके मजबूत कंधों पर टिका है। यह बातें राजकीय उच्च विद्यालय सागरपुर की मुख्याध्यापिका मणि शर्मा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में कृष्ण कुमार ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार ने की जबकि सीआरसी कृष्ण कुमार एवं कवि गीतकार डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. सीएस वर्मा ने कहा कि एक अध्यापक के रूप में मणि शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा और शिक्षण को समर्पित किया है।
मुकेश कुमार ने कहा कि मणि शर्मा एक समर्पित और अनुभवी अध्यापिका हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार, लक्ष्मीनारायण, सुशीला कुमारी, सीमा, विजयपाल, गायत्री शर्मा, मोनिका, रेणु, बिजेंद्र एवं सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।