फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक समाज की रीढ़ होता है : संतोष

Tue, 31 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16सेवानिवृ​त्ति समारोह में उप​स्थित स्टाफ सदस्य। स्रोत-विभाग - फोटो : टूंडला में नववर्ष का जश्न मनातीं युवतियां।
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कटकई में कार्यरत मुख्याध्यापक महेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. देवेंद्र हरित ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि अध्यापक समाज की रीढ़ होता है, जो बच्चों को शिक्षित करके उन्हें समाज का उपयोगी सदस्य बनाता है। अध्यापक का दायित्व है कि वह शिक्षा के माध्यम से उनका उनका सर्वांगीण विकास करे। उन्होंने कहा कि मुख्याध्यापक महेंद्र कुमार का सेवाकाल अत्यधिक प्रशंसनीय रहा।
उन्होंने अपनी निष्ठा, समर्पण और अद्वितीय शिक्षण क्षमता से विद्यार्थियों को ज्ञान और मूल्यों की शिक्षा दी। महेंद्र कुमार सदैव ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम, सरपंच विजय सिंह, प्राचार्य मोतीलाल व बलवंत शास्त्री ने मुख्याध्यापक महेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को दो इन्वर्टर और सभी छात्रों को जूते व स्वेटर भेंट किए। इस अवसर पर प्राचार्य रोशनलाल, स्टेट अवार्डी अरविंद यादव, विनोद यादव, मुख्याध्यापक राजेश गोठवाल, बीना यादव व रोहताश श्योराण सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें