फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान कर प्रेरणात्मक गीत सुनाया।
रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षक मोमबत्ती के समान है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है। एक शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय एवं निर्माण दोनों उसकी गोद में खेलते हैं। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर विचार प्रस्तुत किए। इन छात्राओं में कलास्नातक की सोमवती, विनी, वाणिज्य विभाग की अविना, प्रिया, पलक के शिक्षक-विषयक विचार सराहनीय रहे। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष कविता रानी ने विशिष्ट प्रस्तुतियां प्रदान करने पर धन्यवाद किया।