नारनौल। एचटेट की अनिवार्यता के विरोध में रविवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में कई शिक्षक संगठनों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी शिक्षक प्रातः 10 बजे सुभाष पार्क में एकत्रित हुए।
इसके बाद विरोध मार्च निकालते हुए महावीर चौक पहुंचे जहां सरकार का पुतला दहन कर एचटेट की अनिवार्यता के विरोध में अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन में सभी ने एक स्वर में कहा कि एचटेट की अनिवार्यता का मुद्दा शिक्षकों के भविष्य, सम्मान और सेवा-सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा की प्रदेश सरकार जो निर्णय कर्मचारी के पक्ष में आते हैं, उन्हें तो लागू नहीं करती और जो निर्णय कर्मचारी के अहित में आते हैं, उन्हें तुरंत लागू करती है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध किया।