फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी मरीज को इलाज की पूरी अवधि के लिए एक हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे

Tue, 01 Jul 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। टीबी मुक्त हरियाणा अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को केंद्रीय स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि सरकार प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ टीबी के उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। सरकार टीबी के प्रत्येक मरीज को इलाज की पूरी अवधि के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान कराएगी। फिलहाल जिला में 1013 टीबी मरीज हैं। जिला के सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों ने 78 मरीजों को गोद ले रखा है।
उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों की पहचान, उनका इलाज और उन्हें सामाजिक सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी टीबी मरीज इलाज से वंचित न रहे और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इस बैठक में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार तथा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन





निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीज को गोद लेने की ये है प्रक्रिया


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त हरियाणा अभियान में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था टीबी मरीज को गोद ले सकती है। यह प्रक्रिया निक्षय पोषण योजना के तहत की जाती है, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण और सामाजिक सहायता प्रदान करना है।




टीबी मरीज के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाएं व डॉट्स थेरेपी फ्री


डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार टीबी मरीजों को व्यापक सहायता प्रदान करती है ताकि वे इलाज पूरा कर सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें। सरकार टीबी के निदान के लिए सभी परीक्षण (जैसे स्पुटम टेस्ट, एक्स-रे) और दवाएं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें