फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08गांव गहली में छात्रों को जागरूक करते पुलिस अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस - फोटो : मृतक आशीष की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नारनौल। गहली स्कूल में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गहली के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। इसके साथ ही स्कूल बस चालकों व परिचालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। बस चालकों को बताया कि शराब का सेवन ना करें, चलाने से पहले वाहन को अच्छी तरह से जांचें कि कहीं कोई कमी तो नहीं है। वाहन को तेज गति से ओवरटेक ना करें, सुरक्षित दूरी में अपना वाहन चलाएं, टर्न करते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें। बसों के परिचालकों को बताया को बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय ध्यान रखें और सावधानी से रोड क्रॉस कराएं।
ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं चलाएं। उन्होंने बताया कि बाइक पर प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोड पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि नियमों की जानकारी होने से हादसे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें