फोटो नंबर-17छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को यातायात थाना के प्रबंधक व उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए और वाहन का प्रयोग करते समय दोपहिया वाहन पर हेल्मेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यातायात निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए है लेकिन आजकल कुछ लोग केवल पुलिस और चालान से बचने के लिए नियमों का पालन करते है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें।