फोटो संख्या:53- बाबा जयराम दास धर्मशाला महेंद्रगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास धर्मशाला में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह अमृत महोत्सव का समापन किय गया। महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में हवन पूजन से किया गया। इसके बाद दिल्ली के कलाकार अशोक नागपाल ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता, मूलचंद शर्मा, देवराज शर्मा, सरपंच रेणु बाला सपरिवार रहे। जबकि हवन पूजन का कार्य पंडित विनोद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चार से करवाया। आचार्य ने बताया कि भारतीय परंपरा में सुबह उठकर हवन पूजन करने का बहुत ही महत्व है। धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ विज्ञान की दृष्टि से भी इसके अनेक लाभ हैं। सात दिवसीय कथा के दौरान प्रसंग से संबंधित मनमोहक झांकियां बनाने के लिए मास्टर अमरसिंह सोनी का आभार प्रकट किया।