फोटो 04 तरुण को सम्मानित करते हुए पूर्ण प्रभा व अन्य। स्वय
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के विद्यार्थी तरुण दुबई में अंतरराष्ट्रीय गिटेक्स ग्लोबल 2025 में गिटेक्स एशिया तकनीकी नवाचार पुरस्कार सम्मान से नवाजे गए। तरुण के महाविद्यालय पहुंचने पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा और स्टाफ ने तरुण का पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं से स्वागत किया।
महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने बताया कि तरुण ने दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित गिटेक्स ग्लोबल सम्मान प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी एआई कंपनी ओमनीनेक्सयूस ने अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार क्षमता से विशेष पहचान बनाई। इसके बाद ओमनीनेक्सयूस ने गिटेक्स एशिया 2025 तकनीकी नवाचार पुरस्कार जीता। इससे मंच पर वैश्विक स्तर पर भारतीय तकनीकी नेतृत्व स्थापित हुआ।