फोटो संख्या:80- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पेंटिग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनु प्रथम, मोनिका द्वितीय व प्रिया तृतीय रही। इसी प्रकार स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रूपा प्रथम, विनी द्वितीय व प्रीति तृतीय रही।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में देश प्रेम, गर्व एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।
प्राचार्य ने छात्राओं बताया कि 15 अगस्त का दिन मात्र एक तारीख नहीं है बल्कि स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियां को याद दिलाने का अवसर है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. किरण, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. सुमन यादव के सहयोग से संपन्न करवाया गया।