नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर ट्रेन का सप्ताह में 4 दिन संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15092, टनकपुर-(दौराई) अजमेर 30 मार्च से टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को 18.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.55 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15091 दौराई (अजमेर)-टनकपुर ट्रेन 31 मार्च से दौराई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 1 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनोमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बों सहित 16 डिब्बे होंगे।