फोटो संख्या:76- सेहलंग में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी--स्रोत- आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग में चल रहे खिमज माता क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
कमेटी के सदस्य विजयपाल ने बताया कि माता के मेले उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 4 फरवरी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच रावलधी और तलवाना के मध्य हआ। मैच में तलवाना की टीम नौ विकेट से जीता।
रूडियावास और जोनावास के मध्य हुए मैच में रूडियावास की टीम 20 रन से जीती। डहीना और सुंदरेटी के मध्य हुए मैच में डहीना की टीम 10 रन से जीती। सिहोर और देवराली के मध्य हुए मैच में सिहोर चार विकेट से जीती। रामबास और पातुहेडा के मध्य हुए मैच में पातुहेडा की टीम सोलह रन से जीती। झाड़ली पावर प्लांट और बधवाना के मध्य हुए मैच में झाड़ली पावर प्लांट की टीम छह विकेट से जीती।
विजयपाल सेहलंग ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को 31 हजार रुपये व उप विजेता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम को 31 हजार व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान प्रवीण, अमित खेल करवाने की जिम्मेदारी अपने सहयोगियों संग निभा रहे हैं। इस मौके पर प्रधान महावीर, मास्टर विजयपाल, धर्मपाल, सुरेंद्र, रमेश, क्रांति, सतीश, प्रवीण, सुरेश, राजेंद्र, अश्वनी मौजूद रहे ।