नारनौल। क्षेत्र के गांव हमीदपुर के बड़वाला मंदिर में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा जिला महेंद्रगढ़ इकाई द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया गया।
इसकी अध्यक्षता रामचंद्र प्रजापति ने की। संचालन सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक रतिराम कनौजिया ने किया। महासभा के जिला युवा अध्यक्ष ठेकेदार बलवान सिंह ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा दीमक की तरह है। जो अंदर ही अंदर शरीर को खोखला कर देती है जो बाहर से नजर नहीं आती है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए।
रविंद्र कुमार पाली ने कहा कि जितना पैसा कोई भी नशे के लिए खर्च करता हो तो उसकी बजाएं उन पैसों को अपने बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए ताकि एक समृद्ध परिवार बन सके। इस मौके पर डीपी वर्मा ने अपने संबोधन में विभिन्न सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की।
कुम्हार प्रजापति सभा के प्रधान जोगेंद्र सिंह राजोरा ने बताया कि सभी संगठन समाज हित में समय-समय पर कार्यक्रम मिलाकर करते रहते हैं। जिला सचिव अशोक कुमार ने बताया कि जो भी प्रजापति परिवार कोई भी नशा रहित कार्यक्रम करता हो उस परिवार को महासभा द्वारा सम्मानित किया जाता है। उन्होंने यह आगे भी मुहिम जारी रहेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रजापति, सुभाष चंद, लालचंद, रामस्वरूप, विजय सिंह, धर्मपाल, राकेश, बलवान सिंह ठेकेदार, रविंद्र कुमार, सुभाष, मुकेश, शीशराम, बुधराम, मंगल राम, बिल्लू के अलावा प्रजापति समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।