फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा का लें संकल्प’

विज्ञापन
तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि तिरंगे झंडे की आन, बान और शान को बरकरार रखने के लिए हमें संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

प्राचार्या ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इसमें छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यात्रा राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर मुख्य डाकघर, सामान्य अस्पताल, पुरानी अनाज मंडी एवं लोहा मंडी होते हुए महाविद्यालय परिसर में पहुंची। जहां-जहां से तिरंगा यात्रा गुजरी वहां लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज की आन बान और शान के लिए संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने ध्वज को ऊंचा रखेंगे और इसके लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी उस से पीछे नहीं हटेंगे। अंत में हर घर तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।
अटेली मंडी : राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेली के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अध्यापक ओमप्रकाश ने आजादी के वीर योद्धाओं की गाथाओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर हरपाल सिंह, बिरेंद्र सिंह, सुदेश, श्याममनोहर,सुरेंद्र सिंह, मुख्तयार सिंह, सुख सहायक, सतीश शर्मा रहे।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोद की छात्राओं और अध्यापकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य मानसिंह नूनीवाल ने हर घर तिरंगा को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर संजय शर्मा, चमन लाल, अश्वनी कुमार, बिजेंद्र सिंह, पूनम यादव, नरहरी शर्मा, प्रतिभा यादव, ओमवीर, पूनम डीपीई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें