फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन कटने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन काटने के विरोध में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में जिला सचिवालय के पार्क में एकत्रित हुए। सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने 60 वर्ष की आयु को आधार मानकर बुजुर्गों की पेंशन लागू की थी। जिसे गठबंधन सरकार आय को आधार मान कर बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। इसे इनेलो सहन नहीं करेगी और इसके लिए सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ी जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस अवसर पर छोटेलाल गहली, धर्मपाल, हरिराम सैनी, वेदप्रकाश, नवनीत ढिल्लों, अभय सिंह यादव, सतेंदर, करण सिंह यादव, सतपाल छिलरो, सुनील रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें