फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल का पानी नहीं आया तो होगा जल युद्ध पार्ट टू

Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जलयुद्ध नायक व पूर्व विधायक रघु यादव ने कहा कि अगर केंद्र सरकार 14 जनवरी से पहले-पहले एसवाईएल का पानी नहीं लाई तो वे 15 जनवरी से जल युद्ध पार्ट टू आंदोलन की शुरुआत कर देंगे।
विज्ञापन


इसके तहत वे गांव-गांव गली-गली जाकर लोगों को एसवाईएल के बारे में सरकार के रुख की जानकारी देंगे तथा लोगों को अपने हकों के लिए जागरूक करेंगे।
वे रविवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला भी उनके साथ थे।

पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार 1966 से ही पंजाब के मामले में तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। समान जल बंटवारा हो या अन्य कोई भी मुद्दा हर मुद्दे पर केंद्र सरकार ने वोटों के लालच में पंजाब  का साथ दिया है।

उन्होंने कहा कि अब जब नहर तैयार है तथा सब कुछ ठीक है तो केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द एसवाईएल का पानी हरियाणा में  पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसमें ढिलाई करेगी तो वे जल युद्ध पार्ट टू की शुरुआत कर आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच अतर सिंह नांगल काठा, राजेंद्र यादव,  कांग्रेसी नेता सतबीर झुकिया, महेंद्रगढ़ बार के पूर्व प्रधान कृष्ण यादव,  टाइगर क्लब के राकेश यादव, हेमंत जैन, मुकेश कुमार, नरेंद्र बंसी व सुशील  चौटाला समेत अनेक युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें