कनीना। गांव गुढ़ा में आयोजित सम्मान समारोह में आश्रम हरि मंदिर पटौदी (गुरुग्राम) के पीठाधीश्वर स्वामी धर्मदेव व गोशाला बूचावास के महंत स्वामी विट्ठल गिरि को राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
दोनों संतों को यह सम्मान समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास, साहित्य, कृषि, खेल एवं गोसेवा सहित सनातन धर्म मूल्यों के संरक्षण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल ने दोनों संतों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी धर्मदेव व स्वामी विट्ठल गिरि का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
इस दौरान श्रीराम शिव सनातन धर्म सभा गुढ़ा के तत्वावधान में मंदिर परिसर में श्रीगणेश, रामदरबार, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा व हनुमान की मूर्तियों की स्थापना की गई। साथ ही कलश यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्णचंद बिड़ला, रतन सिंह चेयरमैन, राजेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्णचंद मक्कड़, धर्मपाल दीक्षित, सरपंच वीरेंद्र दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।