फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से संदिग्ध काबू, लैपटॉप, दो मोबाइल और चार सिम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक के निकट स्थित एक होटल से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। यह व्यक्ति लगभग एक महीने से इस होटल में ठहरा हुआ है। उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल, चार मोबाइल सिम बरामद की है। दस्तावेज में उसके पास आधार कार्ड भी मिला है। रविवार देर शाम पुलिस इस मामले में एक घंटे तक जुटी रही।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर गुप्तचर विभाग शहर के होटलों में सर्च अभियान चला रही है। रविवार को राव तुलाराम चौक स्थित एक निजी होटल में महाराष्ट्र के वर्धा निवासी के ठहरे होने की जानकारी मिली। गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बारे में जानकारी ली तो संदिग्ध ने बताया कि महेंद्रगढ़ में उसका नाना रहता था। जिसका नाम सेठ गोरीदत्त था। इसके अलावा उनका पता भी संदिग्ध को नहीं मालूम है। इस संबंध में महेंद्रगढ़ में सेठ गोरी दत्त के महेंद्रगढ़ में रहने वाले रिश्तेदारों से पता किया तो संदिग्ध की बात झूठी निकली। उसने बताया कि 3 जुलाई को यहां आया था। वह यहां कोई काम नहीं करता। पुलिस ने उसके पास एक एक लैपटॉप, दो मोबाइल तथा चार सिम बरामद की है। दो सिम नारनौल के महावीर चौक स्थित दुकान से खरीदी थी। पुलिस ने उसका सारा सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस साइबर सेल से मोबाइल कॉल की सीडीआर जांच करवाएगी। दूसरी ओर पुलिस इसको मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के रूप में भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें