फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे कंपनी प्रॉपर्टी आईडी में कर रही खामियां, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार को शिकायत पत्र सौंपते जेपी सैनी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी के एसेसमेंट नोटिस में भारी खामियों को लेकर वीरवार को मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने एसडीएम मनोज कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि नारनौल इलाके की प्रॉपर्टी सर्वे याशी नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी शहर के लोगों की प्रॉपर्टी की सर्वे करने के बाद एसेसमेंट के जो नोटिस भेज रही है, उनमें भारी खामियां हैं। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नारनौल शहर के लोगों की प्रॉपर्टी की आईडी बनाने के बाद कंपनी ने जिन भी लोगों को एसेसमेंट के नोटिस भेजे हैं, उनमें अभी तक एक भी नोटिस ऐसा सामने नहीं आया है जो पूर्ण रूप से प्रॉपर्टी के अनुसार सही हो। किसी नोटिस में पुराने मालिक का नाम गलत है तो किसी में नए मालिक का नाम अपनी मनमर्जी से कुछ और ही लिख दिया गया है। इनके अलावा किसी भी प्रॉपर्टी के अनुसार मोहल्ले एवं वार्ड का मिलान नहीं हो रहा है। सबसे मोटी गलती तो नोटिस में प्रॉपर्टी के रकबा की है। जिन लोगों का रकबा अधिक है उनका कम दिखाया गया है और जिनका कम है उनका मौके से 2 गुना तक दिखाया गया है। जेपी सैनी ने कहा कि सर्वे कंपनी की इन कमियों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि कंपनी सरकार से सर्वे के पैसे ले रही है तो गलती ठीक करवाने के लिए इस कंपनी को दोबारा से नारनौल की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए डोर-टू-डोर जाने के निर्देश दिए जाएं। पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि कंपनी और नगर परिषद में जो लोग अपने नोटिस ठीक करवाने जा रहे हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है। यहां तक की सुविधा शुल्क की डिमांड भी की जा रही है। पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें